सनातन न्यूज़
- 31-Mar-2025
- By : Reporter
विश्व हिंदू महासंघ भारत के छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष बने स्वप्निल तिवारी
रायपुर स्टेशन रोड नहर पारा स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में श्री नीलकंठ सेवा संस्था द्वारा विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक रखी गई। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सर्व सहमति से विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय प्रभारी नीलकंठ महाराज जी ने स्वप्निल तिवारी को छत्तीसगढ़ से युवा प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा की श्री नीलकंठ सेवा संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य श्री अवतार बागल, श्री दशरथ शुक्ला, श्री शंकर लाल दानवानी, श्री विजय शंकर पांडेय, श्री राजेश पांडेय,श्री गौतम ओझा ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

श्री नीलकंठ सेवा संस्था के प्रवक्ता नीरज पांडेय ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ भारत छत्तीसगढ़ में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। जिसके पूरी टीम के गठन की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में स्वप्निल तिवारी को युवा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है साथ ही अन्य जिले की भी नियुक्ति
“ विश्व हिंदू महासंघ भारत छत्तीसगढ़ में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगा।.”
की गई । नीरज पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत जल्द ही प्रदेश के सनातनी युवाओं को शस्त्र प्रशिक्षण चालू करने वाले है
संस्था के सचिव आशीष बाजपेयी ने कहा कि श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक एवं विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय प्रभारी नीलकंठ महाराज जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड एवं हलाल सर्टिफाइड, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ भारत सड़क पर उतरेगी। जल्द ही वक्फ बोर्ड एवं हलाल सर्टिफाइड धर्मांतरण लव जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर एक बड़ी सभा भी विश्व हिंदू महासंघ भारत करवाने जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी हिन्दुओं को इसके विषय में जानकारी दी जाएगी और इन मुद्दों के खिलाफ हिंदुओं को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित श्रीमती रेखा शर्मा, खुशबू शर्मा कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष, रानी गुप्ता, पूर्णिमा, पुष्पा यादव, सरोजिनी राव, महेश महिलांग, पंकज पांडेय, राजेश साहू, अरुण शुक्ला, उज्ज्वल मिश्रा, शिवम् तिवारी, पुरुषोत्तम बेहरा, विक्की रात्रे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

