सनातन न्यूज़
- 10-Oct-2025
- By : Reporter
छ ग़ में गौ माता को राज माता बनाने की घोषणा करना मुख्यमंत्री जी का सराहनीय कार्य -नीलकंठ महाराज
विगत कई दिनों से छत्तीसगढ़ में गौ माता को राज माता बनाने की मांग उठती आ रही है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की केंद्र सरकार से मांग करते आ रहे है छत्तीसगढ़ सरकार से भी मांग की थी कि गौ माता को राज माता घोषित किया जाए।
“छ ग़ में गौ माता को राज माता बनाने की घोषणा.”
इसी बीच एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने घोषणा की है कि जल्द ही गौ माता को राज माता घोषित किया जाएगा। इस घोषणा की धर्म संसद आयोजक नीलकंठ महाराज जी ने भी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। और कहा कि जल्द से जल्द गौ माता को राज माता आधिकारिक तौर पर घोषित करे।

