सनातन न्यूज़
- 14-Oct-2025
- By : Reporter
दीपावली को जुवां और शराब का त्यौहार न मनाए आप के घर मां लक्ष्मी का आगमन होगा। उनकी विधिवत पूजा करे= नीलकंठ महाराज
श्री नीलकंठ सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज जी ने सभी सनातनियों से आग्रह किया है कि दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है उसे पवित्रता से मनाए।
दीपावली के समय सारे भगवान पृथ्वी पर आप के घर आप के प्रतिष्ठान पर विराजमान रहते है हमें उनको खुश करना चाहिए अच्छे से घर/प्रतिष्ठान को दीप, रंगोली से सजा कर उनका स्वागत करना चाहिए। घरों/प्रतिष्ठान में विधिवत पूजा करना चाहिए। परिवार वालों के साथ यह पर्व को बड़े धूम धाम से मनाना चाहिए।
नीलकंठ महाराज ने बताया कि आज कल हमारे सारे त्योहार मनोरंजन में सीमित हो गया है आस्था अब किसी में नहीं रही केवल एक फॉर्मेलिटी पूरा करना होता है पूजा करके उसके बाद सब पार्टी मनाने चले जाते है हमारी युवा पीढ़ी अपने दोस्तयार के साथ जुवां और शराब पार्टी करने चले जाते है दीपावली को जुवां का त्यौहार बना के रख दिया है। जबकि उस समय हमें अपने सभी बुरे कामों से दूर माता को प्रसन्न करना चाहिए।
“सनातनियों को भ्रमित किया गया है कि दीपावली के समय जुवां खेलI जाता है ऐसा कुछ नहीं है.”
/>
पहले के समय में दीपावली में सब अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते थे और अपने घर में मेहमान के आने का इंतजार करते थे उनके स्वागत के लिए भी तैयारियां करते थे परन्तु आज कल लोग जैसे ही लक्ष्मी पूजन हुआ। बाहर घूमने निकल जाते है तो कुछ लोग शराब पार्टी करने लगते है इससे हम अपने ही भगवान को अपमानित करते है उन्हें पूजा पाठ करके अपने घर में बुलाते है फिर ऐसे ही छोड़ कर शराब पार्टी जुवां खेलने में मस्त हो जाते है या कही घूमने चले जाते है। यह त्यौहार सब का एक दूसरे से मिलन का है लोग इस समय अपने दुश्मन को भी गले लगा कर शुभकामनाएं देते है
नीलकंठ महाराज ने सभी सनातनियों से निवेदन किया है कि इस बार दीपावली पवित्रता से मनाए । शराब का सेवन न करे जुंबा न खेले विधिवत पूजा करे और रिश्तेदारों सगे संबंधी मित्र को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित करे। फिर देखिए आप के परिवार में कितनी खुशहाली आएगी।

